फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के बाद प्रबंध छात्रों के रोजगार की बढ़ी संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दून विश्वविद्यालय देहरादून के डीन एवं कुलसचिव प्रो. एचसी पुरोहित ने कहा कि प्रबंध शास्त्र के पाठ्यक्रमों में कॉरपोरेट उद्योग जगत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा युग में उत्पंन हो रही चुनौतियों के परिपेक्ष में आवश्यक बदलाव किए जाने चाहिए। विशेष तौर पर छात्रों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप ज्ञान एवं प्रशिक्षण दिया जाना रोजगार व अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दृष्टि से आवश्यक है। क्योंकि किसी भी उद्यम का सफल संचालन मानव संपदा पर आधारित होता है। ऐसे में प्रबंध प्रशिक्षुओं को उन समस्त नीतियों की जानकारी होना उसके सफल होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। जीएसटी लागू होेने के बाद प्रबंध छात्रों के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ी है। वह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय में शुक्रवार को छात्रों के साथ एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रतिभावान छात्रों से परिपूर्ण है। आवश्यकता है कि उनकों पेशेवर प्रबंध प्रशिक्षक के रूप में समय के अनुसार तैयार किया जाए। जिसके लिए प्रबंध संकाय में पिछले कई वर्षों से लगातार प्रयास जारी है। उसी का परिणाम है प्रबंध संकाय के छात्रों का देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों में प्लेसमेंट होता है। कॉर्पोरेट जगत में विपणन, वित्त प्रबंधन, मानव संसाधन के अतिरिक्त आज ऑनलाइन रिटेल, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट, रूरल मैनेजमेंट, एग्री बिजनेस मैनेजमेंट, इ-कॉमर्स, एम-कॉमर्स, सप्लाई चैन मैनेजमेंट आदि नई शाखाएं भी विकसित हो रही है। स्वागत बिजनेस इकोनॉमिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. मानस पांडेय एवं प्रो. आशुतोष सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन विश्वविद्यालय के सिस्टम मैनेजर डा. अमित वत्स ने किया। इस अवसर पर प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, अभिनव श्रीवास्तव, मनीष सिन्हा, कमलेश मौर्य आद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें