फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पुलिया पर हो सकता है बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। विकासखंड रामनगर के चकमहनी गांव के पास नहर पर बनी पुलिया टूट गई है। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। पुलिया से गिरकर तमाम लोग घायल हो चुके हैं। मडियाहूं नेवढ़िया मार्ग से जूड़पुर चौराहे से होकर जमालापुर, बाबतपुर मार्ग, गोपालापुर बाजार को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित नगर की माइनर पर आवागमन के लिए पुलिया बनाई गई है। इसी रास्ते से होकर ज्यादातर राहगीर वाराणसी और भदोही के लिए सफर करते है। क्षेत्र के सिंटू मिश्र, उमेश यादव, विजय कुमार मिश्र, अमित दुबे, सुरेश यादव का कहना है कि पुलिया का ना तो ढांचा है और ना ही वह सीधी सड़क ही है। यात्री पूरे रफ्तार में सीधा सड़क समझकर आते हैं और नहर में गिरकर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। सैकड़ों की संख्या में बच्चों भी इसी रास्ते से आते जाते हैं। इसकी शिकायत क्षेत्रीय सांसद और विधायक व जिला प्रशासन से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें