फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार खाते कराए लिंक,नहीं तो रुक जाएगी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में 11 हजार 105 विधवा पेंशनरों का आधार उनके पेंशन खाते से लिंक नहीं हो पाया है। जबकि इसके लिए मात्र पांच दिन शेष बचे हैं। अगर वे अपने पेंशन खाते से अपना आधार लिंक नहीं कराएंगे तो उनकी पेंशन रुक जाएगी। जिले में कुल 38 हजार 963 विधवा पेंशनर हैं। जिसमें से मात्र 27 हजार 858 विधवा पेंशनरों ने अपने अपने पेंशन खाते से आधार लिंक करा दिया है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा मई माह में विधवा पेंशनरों को पेंशन खाते से आधार लिंक कराने का फरमान जारी किया है। इसके क्रम में जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा विधवा पेंशनरों का आधार उनके पेंशन खाते से लिंक कराने का कार्य कर रहा है। अभी तक 11 हजार 105 विधवा पेंशनरों का आधार उनके पेंशन खाते से लिंक नहीं हो पाया है जबकि जिले के 21 ब्लाकों में कुल 36 हजार 779 तथा नगरीय क्षेत्र में 2184 विधवा पेंशनर हैं। जिसमें बदलापुर ब्लाक में 2032, बक्शा में 1977, बरसठी में 1598, धर्मापुर में 1547, डोभी में 1511, जलालपुर में 1409, करंजाकला में 2448,केराकत में 1248, खुटहन में 1231, मछलीशहर में 1661, महराजगंज में 1844, मड़ियाहूं में 2004, मुफ्तीगंज में 1271, मुगराबादशाहपुर में 1704,रामनगर में 2856, रामपुर में 2576, शाहगंज में 1329, सिकरारा में 1449, सिरकोनी में 2398, सुईथाकला में 969 व सुजानगंज में 1717 विधवा पेंशन धारक हैं। नगरीय क्षेत्र के जौनपुर में 1822, केराकत में 50, खेतासराय में 15, मछलीशहर में 102, मड़ियाहूं में 59, मुंगराबादशाहपुर में 86 व शाहगंज में 50 विधवा पेंशनर हैं।

विधवा पेंशनरों का पेंशन खाते से आधार लिंक करने का कार्य किया जा रहा है। जिनका आधार लिंक नहीं हो पाया है। वे तय तिथि के अंदर पेंशन खाते से आधार लिंक करा लें। आधार लिंक नहीं कराने वाले पेंशनर की पेंशन रुक जाएगी। - संतोष कुमार सोनी, जिला प्रोवेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें