फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीसी मोलनापुर ने जीती ट्रॉफ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। क्षेत्र के मोलनापुर में आयोजित छ:दिवसीय स्व. सर्वेश यादव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमसीसी मोलनापुर ने साईं एकेडमी मई खड़कपुर आजमगढ़ को 33 रन से पराजित कर ट्राफी जीत ली। बुधवार को खेले गए इस फाइनल मुकाबले में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमसीसी मोलनापुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट खोकर 149 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें नवीन सिंह, रिक्की ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 11 छक्के व 4 चौके की मदद से 96 रन की नाबाद पारी खेली। अजीत यादव ने 21 रन का योगदान किया। जवाब में उतरी साईं एकेडमी मई खड़कपुर आजमगढ़ निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी और 33 रन से मुकाबला हार गई। नवीन सिंह रिक्की को उनकी आतिशी पारी के लिए मैन आफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता के सोनू यादव मैन आफ द सीरिज रहे। मुख्य अतिथि सपा के जिला उपाध्यक्ष नीरज पहलवान ने विजेता को ट्रॉफी प्रदान किया। मैच के निर्णायक प्रदीप यादव व अनमोल सिंह रहे। संचालन पंकज मिश्रा व सौरभ सिंह ने तथा स्कोरिंग रोहित यादव ने किया। इस मौके पर संदीप यादव, वीरेंद्र सिंह, शिवकुमार यादव, रामसमुझ यादव, योगेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। आयोजक अनिल यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें