जौनपुर। फतेहगंज स्थित माउन्टलिट्राजी स्कूल में बच्चो के लिए समर कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प काउद्घाटन माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्षरमेश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि समर कैंप के आयोजन से बच्चों में व्यक्तित्व विकास होता है। साथ कुछ नया सीखने का मौका मिलता है। छात्रों को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलता है। समर कैंप में मौज मस्ती के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
समर कैंप के आयोजन से बच्चे शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होते है। प्रदेश मंत्री राकेश सिंह ने कहा किछोटे बच्चे का समर कैम्प का आयोजन किया जाना सराहनीय पहल है। बच्चों के साथ शिक्षकों को भी नया कुछ करने का मौका मिलता है। इससे छात्रों के विकास मेंमदद मिल रही है। इसके लिए जी स्कूल के लोग बधाई के पात्र हैं। स्कूल के प्रबंधक अरविन्द सिंह ने सभीका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारी हमेशा यही कोशिश रहती है बच्चों के शारीरिकएवं मानसिक विकास के लिए हर तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहे। इस मौके पर जान्हवी सिंह, सौर्य सिंह,यश सिंह, आर्षित सिंह, शिवसंत सिंह, आरपी सिंह, ममता सिंह, प्रियंका गिरी, हर्षवर्धन, नेहा सिंह आदि मौजूद रही।