फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पखवारा बाद भी नहीं बदला जा सका है जला ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। ब्लाक क्षेत्र के उतरगावां के मुसहर बस्ती का जला 10 केवीए का ट्रांसफार्मर एक पावारा बाद भी नहीं बदला जा सका है। जिससे बस्ती की बिजली गुल है। बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं धान की नर्सरी डालने सहित अन्य खेती किसानी का कार्य प्रभावित है। ट्रांसफार्मर नहीं बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। उक्त गांव की बिटनी पत्नी राधे ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत उसी दिन विभाग द्वारा जारी नंबर 1912 पर दर्ज कराई गई। लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे इस भीषण गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। बस्ती के लोगों को अंधेरे मे रात बितानी पड़ रही है।इस संबंध में ग्राम प्रधान विद्या निषाद ने बताया कि जेई से इसकी शिकायत की गई है।वहीं सहबू, राधे, बसावन , मगरू , मीता आदि ने शीघ्र ट्रांसफर बदले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें