फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडी कालेज में दूसरे दिन भी योगा करने उमड़े लोग

विज्ञापन
योग शिविर
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय योग एवं ध्यान शिविर के दूसरे दिन रविवार को सेहत की चाहत में लोगों भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने आसन और प्राणायाम का अभ्यास किया। शिविर का समय सुबह पांच बजे से था लेकिन उसके एक घंटे पहले ही आधा मैदान भर गया था।
योग गुरू बाबा रामदेव साढ़े चार बजे मैदान में पहुंच गए और योग का अभ्यास शुरू करा दिया। उन्होंने योग, प्राणायाम, आसनों की मानव जीवन में अहमियत बताते हुए नियमित योगाभ्यास करने की सलाह दी। खानपान की शुद्धता और नशे से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि मधमेह, रक्तचाप, एसिडिटी, जोड़ों दर्द, गैस आदि बीमारियों से जरा सी सावधानी से दूर रहा जा सकता है। कहा कि आक्सीजन औषधि है। नीम, तुलसी, गिलोय, आवंला को नियमित सेवन से व्यक्ति निरोग रहता है। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, सांसद डा. केपी सिंह, नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व मंत्री डा. केपी यादव, मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश सिंह, प्रमोद जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार रामजी जायसवाल, राकेश कुमार, सुरेंद्र सेवाव्रति, संजय सेवाव्रति, संदेश योगी, पतंजलि योग समिति के सह प्रान्त प्रभारी अचल हरीमूर्ति, शशिभूषण, ध्रुवराज, हेमंत यादव, सिकंदर, संजय सेवावती, संदेश योगी, सुरेंद्र, कमलेश आदि उपस्थित रहे। बाबा ने मच से नेताओं की तारीफ की। एक नेता से कहा कि नियमित रूप से च्यवनप्रास खाइए आप किसी को पटक देंगे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन


दोहरा पर प्रतिबंध लगाएं
जौनपुर। टीडी कालेज में आयोजित नि:शुल्क योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर में बाबा रामदेव ने कहा कि जौनपुर में दोहरा का सेवन कर सैकड़ों कैंसर के मरीज बन गए हैं। इसे बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अपील किया कि दोहरे सेवन छोड़े और अपने परिवार के भविष्य को देखें। क्योंकि दोहरा उन्हें न केवल बीमार बना देगा बल्कि परिवार का भविष्य भी खराब कर देगा।
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों को अलग से सिखाया योग
जौनपुर। शाम को महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से योग सिखाने की व्यवस्था की गई थी। मगर शाम को कम ही भीड़ आई। बाबा रामदेव ने योग के विभिन्न आसनों को सिखाया और महिलाओं से अपील की कि वे योग नियमित रूप से करें। इससे बीमारियों से उन्हें निजात मिल जाएगी। महिलाओं में होने वाले रोगों पर भी उन्होंने चर्चा किया और आयुर्वेदिक दवाएं बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें