फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरगावां में लगे11 हजार वोल्ट के पोल जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर (जौनपुर)। विकासखंड के उत्तरगावां गांव में लगे 11 हजार वोल्ट के तार व खंभे जर्जर हो गए हैं। इसकी वजह से कभी भी गांव में बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जर्जर तार एवं खम्भे को ठीक कराने के लिए ग्राम प्रधान विद्या निषाद ने जून 2017 में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया था। लेकिन विभाग द्वारा अभी तक मात्र स्टीमेट तैयार कर खानापूर्ति किया गया। जिसके कारण आज भी किसानों के खेत के उपर फैले हुए जर्जर तार दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। गांव के सकलदीप विश्वकर्मा का कहना है कि हमारे घर के सामने का खम्भा जर्जर होकर टेढ़ा हो गया है जो कभी भी गिर सकता है। गांव के ही रमाशंकर मौर्य का कहना है कि मेरे घर के पास खंभा जर्जर हो गया है। ग्राम प्रधान विद्या निषाद ने कहा कि यदि मेरे गांव के 11 हजार बोल्ट के तार व खंभे जय प्रकाश राय के पंपिंग सेट से काजू निषाद के घर के सामने तक बदला जाना बहुत ही जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें