जौनपुर। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी गई। साथ ही समस्याओं का निस्तारण किया गया। तेज धूप के बावजूद भी फरियादियों की भारी भीड़ लगी रही। कई फरियादियों को उस समय मायुस होकर लौटना पड़ा, जब उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया। जिसको निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी व पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने खुटहन थाना में जन समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान शेष बचे प्रार्थना पत्रों को निर्धारित तिथि के अंदर निस्तारित करने और ऐसा नहीं करने वालों के विरुद्घ कार्रवई करने का निर्देश दिया।
खुटहन-जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी व पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने खुटहन थाना में लोगों को समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान आए कुल सात प्रार्थना पत्रों में से मात्र दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष पांच प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दिया गया। जफराबाद- एसपी सिटी अनिल कुमार पांडेय ने जफराबाद थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुन कर निस्तारित किया। इस दौरान आए कुल 12 प्रार्थना पत्रों में से एक का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष 11 प्रार्थना पत्र निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष जफराबाद धर्मेंद्र कुमार पांडेय, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे। सिंगरामऊ- एसडीएम बदलापुर रमापति विंद ने सिंगरामऊ थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्यांए सुनी । इस दौरान आए कुल आठ प्रार्थना पत्रों में से दो का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष छह प्रार्थना पत्र निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष बिमल कुमार राय ,एसआई महातम राम महेश कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे । बदलापुर- प्रभारी निरीक्षक धाकेश्वर सिंह ने बदलापुर थाने में आयोजित समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किया।इस दौरान आए कुल नौ प्रार्थना पत्रों में से एक का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष आठ प्रार्थना पत्र निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया।मड़ियाहूँ- प्रभारी निरीक्षक संतोष दीक्षित ने मड़ियाहूं कोतवाली प्रांगण में आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुन कर निस्तारित किया। इस दौरान आए कुल आठ प्रार्थना पत्रों में से दो का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष छह प्रार्थना पत्र निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया।मछलीशहर- उपजिलाधिकारी जगदम्बा सिंह ने मछलीशहर कोतवाली में आए प्रार्थना पत्रों को निस्तारित किया। जिसमें आए कुल पांच प्रार्थना पत्रों में से दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।वहीं पवारा थाने में आयोजित समाधान दिवस में आए कुल सात प्रार्थना पत्रों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।केराकत- एसडीएम मंगलेश दूबे ने केराकत कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर जन समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए कुल 28 प्रार्थना पत्रों में से पांच मामलों का निस्तारण किया गया। शेष 23 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया।इस मौके पर कोतवाल शशिभूषण राय समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।