मड़ियाहूं (जौनपुर)। शीतलगंज बंसदेव पट्टी स्थित जेएनटी नर्सिंग में नर्सिंग सेलिब्रेशन पार्टी एवं नर्सिंग डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मैनेजर योगश शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीपिका तिवारी व प्रीति यादव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मैनेजर योगेश शुक्ल ने कालेज के प्रतिभावान छात्र इसी तरह कालेज का नाम रोशन करते रहे। इस अवसर पर प्राचार्य कु. प्रज्ञा सिंह, रिंकी तिवारी, साहिबा नासरीन, अनामिका, बाल कृष्ण, धीरज तिवारी सहित आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता डा. विनय कुमार तिवारी ने किया। स्वागत योगेश शुक्ला व संचालन नौशाद ने किया।