फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप में छात्रों को दिया ग्रीन इंडिया का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी और गोकुल एकेडमी में आयोजित समर कैंप में छात्रों ने दिन भर खेल और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आनंद उठाया। कैंप के समापन मौके पर छात्रों को खेल के साथ शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने कहा कि समर कैंप से समर कैम्प के माध्यम से बच्चों को नई ऊर्जा और स्फूर्ति मिलती हैं।
विज्ञापन

डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी में आयोजित कैंप के समापन मौेके पर प्रधानाचार्य डा. रुचि शर्मा ने समर कैंप छात्रों की प्रतिभा के विकास में सहायक साबित होता है। छात्रों को एक दूसरे की भावनाओं को जानने का मौका मिलता है। क्लीन इंडिया और ग्रीन इं डिया के लिए छात्रों को जागरूक किया गया। छात्रों में पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में नृत्य, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, तैराकी. कुकिंग, ताइक्वांडो आदि में हिस्सा लिया। योग के साथ स्वस्थ्य रहने के तरीके बताए गए।
उधर, नगर के सिपाह मोहल्ला स्थित गोकुल एकेडमी स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय समर कैम्प का समापन शनिवार को हुआ। इस मौके पर डान्स, योगा, मेंहदी, क्राफ्ट, संगीत सहित अन्य खेलों का बच्चों ने जमकर आनन्द उठाया। कला प्रर्दर्शनी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विनीती मौर्या ने बताया कि समर कैम्प के माध्यम से बच्चों को नई ऊर्जा और स्फूर्ति की प्राप्ति होती हैं। जिससे बच्चों में बौद्धिक, शारीरिक और आत्मबल का विकास होता है। जो एक विद्यार्थी जीवन के लिए अति आवश्यक होता है। इस अवसर पर निरमा यादव, फिज्जा, रूकसी, रूआब, मेहनाज, समरीन, बेलाल सर, राफिया सिद्दीकी आदि मौजूद थी। प्रबंधक अरूण यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें