फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मोहल्लों की 16 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति,

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। हुसेनाबाद विद्युत उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर की पावर केबिल शुक्रवार को क्षतिग्रस्त होने से लगभग 12 मोहल्लों की 16 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। वहीं, देर रात तक बिजली नहीं रहने से लोगों को की नींद हराम हो गई। हालांकि बिजली विभाग द्वारा लगभग रात दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में लगभग 10 बजे हुसेनाबाद विद्युत उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर की पावर केबिल अचानक क्षतिग्रस्त हो गई। इससे फीडर एक और चार से बिजली आपूर्ति होने वाले लगभग 12 मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। इसमें हुसेनाबाद, भगौती कालोनी, वन विहार, सिविल लाइन और मातापुर आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से उमस भरी गर्मी से लोग बिलबिला रहे थे। लोग अपने दैनिक दिनचर्या के काम नहीं कर पाए। पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ा। लोग 20 से 25 रुपये देकर आरओ का पानी खरीद कर पीने को विवश हुए। साथ ही देर रात तक बिजली नहीं रहने से लोगों मकानों और छतों पर टहल रहे थे। लगभग रात दो बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली।


हुसेनाबाद विद्युत उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर की शुक्रवार को पावर केबिल क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे लगभग 12 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी लेकिन देर रात तक दूसरी केबिल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। - एससी सोनोरिया, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें