धर्मापुर। क्षेत्र में बीएसएनएल का नेटवर्क ध्वस्त होने से शुक्रवार को मोबाइल सेव बाधित रही। विगत चार दिनों से मोबाइल बंद पड़े हैं। इससे उपभोक्ता कहीं बात नहीं पा रहे हैं। कॉल ड्रॉप की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यूनियन बैंक व स्टेट बैंक में नेटवर्किंग बाधित होने से काम काज ठप रहा। उतरगावा, सरैया, पहेतियां, किरतापुर, राजेपुर, इमलो पांडेय पट्टी, कब्रिद्दीनपुर गांव के लोगों का कहना है कि पिछले तीन- चार दिनों से नेटवर्क की समस्या बढ़ गई है। लेकिन विभागीय अधिकारी मौन है। ब्राडबैंड की स्थिति खराब होने से बैंक के काम भी प्रभावित हो रहे है। उपभोक्ता लालचंद यादव, आदित्य तिवारी, चन्द्रशेखर निषाद, मस्तु मिश्र, मनोज मौर्य, अमर निषाद, अलोक त्रिपाठी आदि नेटवर्क ठीक कराने की मांग है।