फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम,एसपी से मिला पतंजलि योग परिवार का प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव के आगमन को लेकर पतंजलि योग परिवार का प्रतिनिधि मंडल योग शिविर के मुख्य आयोजक मनोज अग्रहरि के नेतृत्व में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर योग शिविर के लिए सहयोग करनें की मांग किया। अधिकारियों ने सहयोग करनें का आश्वासन दिया ।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष माया टंडन के द्वारा पुरे मैदान की साफ सफाई के साथ समतलीकरण और पेयजल की खूबसूरत व्यवस्था की जा रही है। राजस्थान से आयी अनेकों टीमों के द्वारा शिविर स्थल को संजाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। गुरूवार को जनजागरण अभियान के तहत घर- घर योग की अलख जगाएंगे हम बदलेगा जमाना जैसे नारों से पूरा शहर योग के खूबसूरत वातावरण में परिवर्तित होने लगा है। प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने बताया कि योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ और खुशहाल रहनें के कौशल में निपुणता हासिल करनें के लिए सभी को आमंत्रित करके योगस्थली तक आनें के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें