फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक के आवास पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ददरा ग्राम सभा में विद्युतीकरण का काम पूरा नहीं कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने कस्बा स्थित विधायक डा. लीना तिवारी के आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम को पत्रक सौंप तक समस्या से अवगत कराया। पत्रक में विभाग के जेई व एसडीओ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा ददरा में दो वर्ष पहले ही विद्युतीकरण के लिए विभाग द्वारा इस्टीमेट बनाकर दिया जा चुका है। जिसके बाद विद्युतीकरण का कार्य शुरू हुआ परन्तु लापरवाही के कारण आधा अधूरा खंभा व तार लगाकर छोड़ दिया गया। जिसकी वजह से अभी तक ग्राम का आधा हिस्सा विद्युतीकरण से वंचित रह गया। जिसके लिए ग्रामीणों ने कई बार उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को सुबह ग्राम प्रधान दलसिंगार सरोज के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने पहले विधायक आवास पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत विभाग के जेई व एसडीओ को निर्देशित किया जाए कि गांव में अधूरे पड़े विद्युतीकरण कार्य पूरा कराया जाए। विधायक डा. लीना तिवारी ने बिाजली विभाग के एसडीओ को फटकार लगाया और दो दिन के अंदर विद्युत कनेक्शन ग्रामीणों को देने का निर्देश दिया। विधायक ने ग्रामीणों को कहा कि आप लोग जाकर उप जिलाधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराइए। जिस पर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मोती लाल यादव से मिल कर एक ज्ञापन दिया। उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर दो दिन के अंदर कार्य कराया जाएगा। इस दौरान घनश्याम सरोज, सुगना देवी, ज्योति देवी, विद्या देवी, उषा देवी, शशिकला, अमरनाथ, आशुतोष दुबे, पप्पू लाल सरोज, सूर्यभान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें