फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांह में काली पट्टी बांध किया कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी संघ द्वारा दूसरे दिन गुरुवार को भी बांह में काली पट्टी बांध कर काम किया गया। इस दौरान विकास भवन के सामने मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की गई। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के डा. फूलचंद कन्नौजिया ने कहा कि मांगों को पूरा करने को लेकर कई बार आवाज बुलंद की गई है। लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला है। लेकिन मांगें अभी तक पूरा नहीं की गई है। जिसके कारा फिर आवाज उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी पद की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के स्थान पर स्नातक व पद की अधिमानी शैक्षिक योग्यता त्रिपल सी प्रमाण पत्र के स्थान पर ओ लेवल करने, वेतनमान 3200- 20200 में ग्रेड वेतन 2800 करने व सातवें वेतन आयोग की पे मैट्रिक्स के अनुसार सापेक्ष लेवल -5 के अनुरूप प्रारंभिक मूल वेतन 29200 प्रदान करने सहित सीधी भर्ती के सापेक्ष कम से कम 30 फीसदी पद सृजित कर 10 वर्ष पर पहला, 16 वर्ष पर दूसरा और 26 वर्ष पर तीसरा प्रोन्नति करने की मांग की जा रही है। इस अवसर पर देवंद्र सिंह, रामकृष्ण पाल, विजय भान यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मिश्रा, नागेंद्र यादव, त्रिभुवन यादव, अमित सोनकर, अखिलेश कुमार, रत्नेश सोनकर, सुनील नंदा व विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें