फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घातक है उच्च रक्तचाप

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. एचडी सिंह ने कहा कि उच्च रक्त चाप दिल का घातक होता है। खान पान में अनियमितता और तनाव के कारण देश में हर नौवा व्यक्ति उच्च रक्तचाप का से पीडित है। 25 वर्ष से अधिक उम्र के 25 से 27 फीसदी लोग उच्च रक्तचाप से प्रभावित हैं। गुरुवार को विश्व रक्तचाप दिवस पर कृष्णा हार्ट केयर परिसर में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप के कारण 51 फीसदी को लकवा, 45 फीसदी की हृदयाघात से मौत हो जाती है। मोटापा, मानसिक तनाव, भोजन में नमक की अधिक मात्रा, शारीरिक श्रम की कमी, धुम्रपान के कारण उच्च रक्तचाप की शिकायत बढ रही है। जिसके कारण दिल का दौरा, हृदयाघात, गुर्दा की शिकायत मिल रही है। उच्च रक्त चाप से बचने के लिए नमक का कम सेवन करें, धुम्रपान ने करें, पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। ब्लड प्रेसर बढ़ने पर चिकित्सक से मिल कर दवां लें। दवा का निर्धारण स्वयं न करें। ब्लड प्रेसर की एक गोली नियमित रूप से लें। इसकी गोली खाने से शरीर को कोई नुकशान नहीं होता। इस मौके पर डा. मधु शारदा, डा. कमर अब्बास, डा. अशोक पटेल, डा. मदन मौर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें