फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में शिक्षक करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री चेतनारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के साथ वादा खिलाफ कर रही है। 15 मार्च को डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा के साथ संघ की समस्याओं को लेकर कुछ वार्ता हुई थी लेकिन सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही है। गुरुवार को सरस्वती इंटर कालेज शास्त्री नगर परिसर में शिक्षकों की बैठक में उन्होंने कहा कि वादाखिलाफी के कारण संघ के पदाधिकारी और शिक्षकों में आक्रोश है। जिसके विरोध में आगामी 12 जून को प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक आहूत कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। प्रदेश भर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू होगा। इसके लिए शिक्षकों को तैयार रहने की जरूरत है। बैठक में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि जिले के शिक्षक संघ के साथ हमेशा खड़े हैं। जनपदीय संगठन के सदस्यता अभियान को सक्रियता से चलाने पर बल दिया। कहा की संगठन की सदस्यता प्राणवायु होती है। ऐसे में सभी को संघ से जोड़न के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने शिक्षक साथियों का आह्वान है कि वर्तमान सत्र की सदस्यता में पूरी क्षमता से जुटकर संगठन को मजबूती प्रदान करें। इस मौके पर संकठा प्रसाद सिंह, डा. राकेश सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष, सरोज कुमार सिंह, सुधाकर सिंह, सतीश सिंह, दयाशंकर यादव, प्रमोद सिंह, चन्द्र प्रकाश दुबे, राम प्रकाश यादव, अनिल यादव, इन्द्रपाल सिंह, जयप्रकाश सिंह, मो. आजम खाँ, हसन सईद, राजकुमार सिंह, अरविन्द सिंह, मैन बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें