फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि कर्मचारियों की प्रशासन ने नहीं सुनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीत तनाव बढ़ रहा है। गुरुवार को कर्मचारी संघ के पदाधिकारी वित्त अधिकारी से मिलकर वार्ता करने के लिए गए थे। लेकिन मृतक आश्रितों के मुद्दे पर कोई रास्ता नहीं निकला। वित्त अधिकारी के साथ वार्ता में कोई हल नहीं निकले पर कर्मचारी संघ ने आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया है। योग गुरु बाबा रामदेव के कार्यक्रम में भी बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रखेंगे। इससे बात नहीं बनती है तो प्रदेश स्तर तक मुद्दे को ले जाएंगें। संघ के अघ्यक्ष अमलदार यादव और महामंत्री स्वतंत्र कुमार ने कहा कि कर्मचारी हितों को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कर्मचारी संघ की मांगों को पूरा करने में विवि प्रशासन तानाशाही कर रही है। लेकिन कर्म्रचारी पीछे नहीं हटने वाले हैं। समस्या सुनने के बजाय उसकी अनदेखी की रही है। इस मौके पर शहनवाज खान के अलावा संघ के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें