बरईपार। लखेसर गांव में 15 वर्ष बाद माप रुकने की शिकायत को लेकर सहायक बंदोबस्त अधिकारी संजय राय ने गुरुवार को दोपहर में प्राथमिक विद्यालय परिसर में खुली बैठक किया।इस दौरान उन्होंने शिकायतों को सुना । साथ ही चकबंदी अधिकारी को गांव में कैंप लगाकर मुकदमा निपटाने का निर्देश दिया। लखेसर गांव में 15 वर्ष पूर्व चक तो कट गया था है। लेकिन कब्जा परिवर्तन के अभाव में गांव के किसानों को खेती करने में समस्या आ रही थी। इसके अलावा चको का चिन्हीकरण कर मेड़बंदी नहीं होने से विवाद होते रहते हैं। चकबंदी में प्रभावित जमीनों की माप व कब्जा परिवर्तन कुछ कारणों से संभव नहीं हो पा रहा था। कई बार चकबंदी कर्ता माप करने आए। कुछ चक मापने के बाद विवाद के कारण माप रूक जाती थी। इसको देखते हुए सहायक बंदोबस्त अधिकारी ने गांव में आकर लोगों की समस्याओं को सुना और शीघ्र निपटने का आश्वाशन दिया। इस दौरान सहायक चकबंदी अधिकारी गजाधर सिंह व नरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान निशा सिंह सहित कानूनगो, लेखपालों की टीम वग्रामीण उपस्थित रहे।