खेतासराय। सांसद डा. केपी सिंह और डीएम ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी का निरीक्षण किया। परिसर में साफ सफाई में कमी पाए जाने पर फटकार लगाई। सांसद केपी सिंह ने बताया कि यहां यहां दवा बाहर से लिखने और डिलेवरी में प्रसूता से पैसे मांगने की शिकायत मिली थी। सांसद ने शिकायत सही मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रोहित लाल को फटकार लगाई व प्रकरण की शिकायत डीएम से की। कुछ देर बाद डीएम भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी की जांच करने पहुंच गए। डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। पुरुष वार्ड में सफाई की कमी पाए जाने पर फटकार लगाई। परिसर में साफ सफाई के साथ मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ मरीजों की देखभाल में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। डीएम और सांसद के निरीक्षण से पीएचसी पर दिन भर अफरातफरी का माहौल रहा।