फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन में अनियमितता पर हटाए गए दो शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रहे मूल्यांकन कार्य में अनियमितता बरतने पर दो शिक्षकों का पारिश्रमिक रोकते हुए उन्हें मूल्यांकन कार्य से हटा दिया गया। कुलपति की इस कार्रवाई से मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों में हडकंम मचा रहा। बुधवार को हिंदी और समाजशास्त्र विषय का मूल्यांकन चल रहा था। कुलपति ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामी पर हिंदी और समाजशास्त्र के एक-एक शिक्षकों को मूल्यांकन से हटा दिया गया। साथ ही उनका पारिश्रमिक भी रोक दिया गया। मूल्यांकन कर रहे शेष शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया गया। यह कार्रवाई कुलपति प्रो. राजाराम यादव के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

प्रोफेसर अजय बने सतर्कता अधिकारी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने प्रो. अजय द्विवेदी को विश्वविद्यालय परिसर का सतर्कता अधिकारी नियुक्त किया है। प्रो. द्विवेदी परिसर भ्रष्टाचार उन्मूलन और विभागीय सतर्कता पर नजर रखेंगे। वह वर्तमान में अधिष्ठाता छात्र कल्याण हैं। सतर्कता अधिकारी बनाए जाने पर शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें