फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल मांगों को पूरा करने की उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मांगों को पूरा नहीं होने से नाराज कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में अन्य संगठनों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने बुधवार को वेतन-भत्ते की विसंगति दूर करने के लिए जुलूस निकाला। जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट पहुंचे और 18 सूत्रीय मांगों मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व का सौपा।
विज्ञापन

संयोजक कमला प्रसाद पांडेय ने कहा कि वेतन विसंगतियों को दूर करने और सातवें वेतनमान को लागू करने की मांग लगातार की जा रही है। अभी 950 कर्मचारियों को छठवें वेतन का ही लाभ नहीं मिल रहा है। इस ी तरह निगमों के कर्मचारियों को महंगाई भत्तों की किश्तों का भुगतान राज्य कर्मचारी की भांति देने, लेखा परीक्षा संवर्ग डिप्लोमा फार्मासिस्ट लैब टेक्निशियन व आप्ट्रोमेट्रिस्ट के वर्तमान ग्रेड पे 2800 को बढ़ाकर 4200 रुपये करने, स्थानीय निकाय कर्मचारियों की भांति वेतन, दवा व भत्ते आदि सुविधाएं देने आदि की मांगे लगातार की जा रही हैं। अध्यक्ष डा.उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों से वार्ता करके मांगों के बारे में कोई फैसला नहीं ले रही है। इसके लिए कई बार सरकार को पत्रक भेजा जा चुका है। जिसको लेकर हम लोगों द्वारा बुधवार को जुलूस निकाल कर पत्रक सौपने का कार्य किया गया है। लेकिन अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जुलूस में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, रोडवेज कर्मचारी, पीडब्ल्यूडी नियमित कर्मचारी,एलटी संघ, एक्सरे टेक्नीशियन संघ आप्ट्रोमेट्रिक संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ शामिल रहा। अजय सिंह, गुलाब यादव, अरविंद सिंह, सचिन सिंह, अतहरशमीम खां, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें