जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. राजाराम यादव की अध्यक्षता में कार्यपरिषद की हुई जिसमें में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विवि परिनिमावली में शिक्षा संकाय के अन्तर्गत बैचलर आफ एलीमेन्ट्री एजुकेशन (बीएलएड) तथा विधि संकाय के अन्तर्गत पंच वर्षीय विधि पाठक्रम समाहित किए जाने पर विचार विमर्श किया। शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए बनाए गए क्राइटेरिया को अंगीकृत किया गया। परिसर में बैचलर आफ एलीमेन्ट्री एजुकेशन पाठ्यक्रम के संचालन को मंजूरी मिली। विश्वविद्यालय परिसर में 33 /11 केवीए विद्युत सब स्टेशन की स्थापना कराए जाने पर सहमति बनी।
विवि परिसर में संचालित विभिन्न पाठक्रमों में शुल्क निर्धारण के लिए कुलपति अध्यक्षता में गठित समिति पर सदस्यों ने सहमति जताई। परिसर की फीस बढ़ाने पर समिति निर्मय लेगी। इसके अलावा पूर्व में संचालित महाविद्यालयों की अनापत्ति समिति के संस्तुतियों पर चर्चा हुई। महाविद्यालयों में बीएड पाठक्रम एवं अन्य विषयों के पाठक्रमों की स्थाई सम्बद्धता विस्तरण को हरी झंडी मिल गई। राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत वित्त समिति के सदस्य के रूप में प्रो. जेएन मिश्रा नामित किए गए। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को भौतिक चिकित्सा के लिए फिजियों थेरेपिस्ट नियुक्ति किए जाने को समिति के सदस्यों ने सहमति जताई। इसके अलावा पूर्व में बैठकों की स्थिति से सदन को अवगत कराया। चार अस्सिटेंट और चार एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति पर बनी सहमति। गणित, रसायन, फिजिक्स, बायोटेक में चार एसोसिएट प्रोफेसर को प्रमोशन दिया गया। चार अस्सिटेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को हरी झंडी मिली। व्यावहारिक मनोविज्ञान में तीन और इंजीनियरिंग के मानवीकी में एक एसोसिएट प्रोफेसर की तैनाती की गई। बैठक में समिति के सदस्य मौजूद थे।