फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार गरीबों के हित में कार्य करने को है प्रतिबद्ध- ओमप्रकाश

विज्ञापन
साइकिल वितरित करते ओम प्रकाश राजभर
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरकोनी। उपकरण का वितरण पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि दिव्यांगों को अधिक कर्ज दिलाया जाएगा। उन्होंने सोमवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में 74 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किया गया।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि अब तक दिव्यांगों को दस हजार का कर्ज दिया जाता था। उसे वह 50 हजार रुपये करवाने के लिए प्रयास करेंगे। इतने में लोग अपनी दुकान आसानी से खोल पाएंगे और जीवनयापन कर पाएंगे। सरकारी मदद के लिए अब दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं। आनलाइन फार्म भरिए पैसे सीधे खाते में आ जाएंगे। सरकार ने दिव्यांगों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। आपरेशन के लिए मिलने वाली 10 हजार की रकम बढ़ाकर छह लाख कर दिया गया है। कृत्रिम अंग लगवाने के लिए भी कहीं जाने की जरूरत नहीं है। जिले में ही पूरी टीम आएगी। विपक्षी सिर्फ दलित हितों को बात करते हैं लेकिन उनके साथ नहीं हैं। इस मौके पर उन्होंने 60 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल और 14 दिव्यांगों को कान की मशीन देते दी। सुग्गी देवी, बुधिराम, सभाजीत, वंसा चैहान, इंद्रावती, रामपाल, माधुरी देवी, उमेश चंद्र, विनोद कुमार, सानू उपकरण पाकर खुश दिखे। जाफराबाद विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उपकरण दिव्यांगों का सहारा बनेंगे। बीडीओ देवेंद्र सिंह, एडीओ हौसिला सिंह, प्रदीप सिंह, नीरज श्रीवास्तव, अजय मिश्र, केके मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव, जित्तूराम यादव, फौजदार पाल, राम चयन यादव, संजीव गुप्ता, रत्नेश सोनकर, रामआसरे मौर्य, प्रियंका यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें