जौनपुर। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशंस की आईएससी (12वीं) और आईसीएसई (10वीं) के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए। दसवीं में 95.83 फीसदी अंक हासिल कर प्रखर सिंह और 12वीं में शिवेंद्र प्रताप सिंह 86.2 फीसदी अंक पाकर जिले में अव्वल रहे। केवल एक छात्र अनुत्तीर्ण रहा। जिले में सीआईएससीई बोर्ड से जुड़ा एकमात्र विद्यालय है।
सोमवार को सुबह से ही परीक्षा परिणाम जानने के लिए छात्र बेकरार रहे। सिद्दीकपुर स्थित सेंट जांस स्कूल में दोपहर तक छात्रों जुटने लगे थे। विद्यालय में दसवीं में188 और बारहवीं में 85 छात्र पंजीकृत थे। अध्यापक वेबसाइट पर परिणाम सर्च करते रहे। नतीजे घोषित होते ही मेरिट सूची का मिलान शुरू हो गया। परीक्षा में सफल छात्रों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। अभिभावक भी नतीजे जानने के लिए बेकरार दिखे।
दसवीं में प्रखर सिंह को 95.83 फीसदी अंक मिला जबकि दूसरे स्थान पर रहीं श्रेया यादव को 95.33 फीसदी नंबर मिले। प्रथम चौरसिया को 95.17 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। रुद्रांश कुशवाहा को 92.50, विपुलेश को 92.33, प्रखर राय को 92.17, गौरव यादव को 92.17, श्रेयांश सिंह को 9067, कात्या राय को 90.67 और आकांक्षा यादव को 90.33 प्रतिशत अंक मिले। बारहवीं परीक्षा में शिवेंद्र प्रताप सिंह को 86.2, योगिनी पाल को 85.4, हिमांशू यादव को 84.6, क्षितिज तिवारी को 84, रीचा सिंह को 80.6, शिव कुमार यादव को 79.4, तनुश्री को 79, राज मौर्य 78.8, अमन कुमार सेठ को 78.6 और यशवर्धन श्रीवास्तव को 78 फीसदी अंक मिला। दसवीं में 111 छात्रों और 76 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। एक छात्र प्राइवेट था। दसवीं में सभी छात्र उत्तीर्ण हुए। बारहवीं में 46 छात्र और 28 छात्राओं ने बतौर संस्थागत परीक्षार्थी इम्तिहान में भाग लिया था और 11 प्राइवेट परीक्षार्थी थे। संस्थागत छात्रों में से एक ही अनुत्तीर्ण रहा।