फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे निकालने के लिए बैकों का चक्कर लगा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। अपनी जरूरत में कटौती कर धन संग्रह कर बचत खाते में जमा करने वाले नागरिक अब अपनी ही जमा धनराशि पाने के लिए परेशान हैं। बैंक धन की कमी बताकर उन्हें जरूरत के हिसाब से पैसों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बैंक के बचत खाते में जमा धनराशि को पाने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस समय पांच से 10 हजार रुपये तक का भुगतान स्टेट बैंक की नगर स्थित शाखा द्वारा किया जा रहा है। यही स्थिति अन्य बैंकों की भी है। यूनियन बैंक और काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के ग्राहक को अपनी जरूरत बताने के बाद भुगतान किया जाता है। पैसा पाने के लिए दिनभर इंतजार करना होता है। इसके बावजूद जरूरत के मुताबिक धन ग्राहकों को नहीं दिया जाता है। कभी-कभी धन का संग्रह न होने की स्थिति में ग्राहकों को वापस भी लौटना पड़ता है। यही स्थिति नगर में संचालित अन्य बैंकों की भी है। एटीएम में भी पैसे नहीं हैं। उसमें केवल बैलेंस की जानकारी ही मिल पाती है। क्षेत्र के कुछ एटीएम बूथ तो बंद ही रहते हैं। उनके बाहर पैसा नहीं होने का बोर्ड लगा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें