जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन एक जून तक लिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा दस जून को कराई जाएगी। रिजल्ट 18 जून को घोषित होगा। काउंसलिंग के बाद दो जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। मीडिया प्रभारी डा. मनोज मिश्र ने बताया कि परिसर में संचालित एमएससी बायोटेक्नॉलाजी, माइक्रोबायोलाजी, बायोकेमिस्ट्री, इंवायरमेंटल साइंस, एमबीए ई-कामर्स, एचआरडी आदि विषयों में प्रवेश परीक्षा पीयू कैट कराएगा। प्रवेश परीक्षा के जरिए परिसर की सीटीें भरी जाएंगी। बीफार्मा और बीेटेक के लिए यूपीटीयू से छात्र लिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी चल रही है। छात्रों का आनलाइन आवेदन आ रहे है। एक जून के बाद सभी को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा दस जून को विवि परिसर में कराई जाएगी।