मछलीशहर। विकास खंड के छाछों गांव की दलित और ब्राह्मण बस्ती में आठ वर्ष पहले बिजली के लिए पोल तो लगा दिए गए लेकिन आज तार नहीं खींचा गया और न बिजली आयी।
विद्युतीकरण पूर्वांचल विकास निधि से धन स्वीकृत हुआ था। तत्कालीन बसपा सरकार के संस्कृति मंत्री सुभाष पांडेय ने बस्ती में बिजली की समस्या को देखते हुए पूर्वांचल विकास निधि से छह पोल की लाइन और 25 केवीए के ट्रांसफार्मर का इस्टीमेट जारी कराया था। काम शुरू हो गया है।
ठेकेदार ने 2010 में खंभा लगवा दिए। तार और ट्रांसफार्मर लगाने की बात कहकर चला गया। आठ साल बाद भी विद्युतीकरण नहीं हुआ। ग्रामीण इसकी शिकायत करने मछलीशहर उपकेंद्र गए तो अधिकारियों ने योजना की जानकारी से साफ इनकार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से उक्त सामान ठेकेदार बेचकर भाग गया है।