फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति में रख निषाद समाज को दें आरक्षण का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। समाजवाद पार्टी हमेशा निषाद समाज की हितैषी रही है। यह बात निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद रविवार को एक होटल में मीडिया से कही। उन्होेंने कहा कि आम दल का सपा से गठबंधन है और उनकी पार्टी किसी भी सूरत में भाजपा के साथ नहीं जाएगी। उन्होंने निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 ऐसी सीटें हैं, जहां निषाद समाज की बहुलता है। इनमें जौनपुर, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, सोनभद्र और महाराजगंज शामिल हैं। जौनपुर की लोकसभा सीट पर पार्टी अपना दावा करेगी। यह सीट पार्टी को मिली तो पूर्व सांसद धनंजय सिंह प्रत्याशी होंगे। कहा कि दलितों व शोषित के जीवन स्तर को उठाना उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। यूपी में निषाद समेत दर्जन भर अधिक उपजातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए पार्टी जल्द आंदोलन चलाएगी। समाजवादी पार्टी निषाद के हित की बात करती रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। सपा सरकार ने इस संबंध में 22 दिसंबर 2016 को शासनादेश जारी कर दिया था। डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी योगी सरकार इस पर निर्णय नहीं ले पाई। लेकिन हम आर्थिक आरक्षण के भी पक्षधर हैं।इस अवसर पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें