फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स के योगदान व समर्पण के बारे में बताया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में विभिन्न नर्सिंग स्कूलों में शनिवार को विश्व नर्सिंग दिवस मनाया गया। जिसमें नर्सिंग व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही नर्सिंग व पैरामेडिकल के क्षेत्र में नर्स के योगदान व समर्पण के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

अवध पैरामेडिकल कालेज शहर के विशेषरपुर (पचहटिया ) के परिसर में नर्सेज डे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सीएमओ राम अवध यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने नर्स के क्षेत्र में किये गये उनके योगदान , सेवा समपर्ण के बारे में बताया और छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंध निदेशिका डा. शकुंतला यादव ने कहा स्टाफ नर्स का कार्य मानव सेवा करने का सबसे अच्छा माध्यम है। ईमानदारी व पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करने पर जोर दिया। प्रिंसिपल मनु ने कहा कि जिस तरह से एक इंजीनियर मशीनों की मरम्मत करता है। उसी तरह स्टाफ नर्स बन कर इंसानों की सेवा करें। एबे थामस , बबिता मौर्या , अखिलेश सिंह , सुधा गरे , हिमांशी वर्मा , पंकज धाकड़ , सुनील वर्मा , पंकज श्रीवास्तव , रमेश कन्नौजिया , कुंवर दास आदि उपस्थित रहे।इंडियन एजुकेशनल ट्रस्ट स्कूल आफ नर्सिंग लखौवां के छात्राओं ने लैंप लाइटिंग में शपथ ग्रहण किया। कालेज के डायरेक्टर डा.शुभा सिंह, डा.एनके सिंह व डा.सुभाष सिंह ने संयुक्त रुप स छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग एक कला, विज्ञान व व्यवसाय है। नर्सिंग वह सेवा है। जिससे रोगी को औषधि देना व उसकी पूरी देखभाल करना, रोगों से बचाव करने का कार्य किया जाता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गिरिजा कौशिक व प्रशासक जसवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें