जौनपुर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित 46 गांवों को केंद्र सरकार की सात योजनाओं से संतृप्त करना था। अभियान के तहत 14 अप्रैल से लेकर पांच मई तक गांवों में बैठकें करके सभी पात्रों को उनका लाभ दिलाया जाना था लेकिन निर्धारित तिथि बीतने के बाद हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ नहीं दिलाया जा सका है।
चयनित गावों में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षाबीमा योजना व मिशन इंद्रधनुष योजना से आच्छादित किया जाना था। इन गावों में ग्राम स्वराज अभियान के तहत 14 अप्रैल से लेकर पांच मई तक बैठक कर योजनाओं का लाभ पात्रों को देने का निर्देश था। जिसके क्रम में निर्धारित तिथि में अभियान, गोष्ठी व बैठक कर लोगों जागरुक करने और पात्रों को योजनाओं का लाभ देने का कार्य जोर शोर से शुरु किया गया। लेकिन निर्धारित तिथि में योजनाओं को परवान नहीं चढ़ाया जा सका। हालत यह है कि इन गावों में अभी भी योजनाओं का लाभ पात्रों को देने का कार्य किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षाबीमा योजना व मिशन इंद्रधनुष योजना का लाभ पात्रों को देने का कार्य किया जा रहा है। जबकि सौभाग्य योजना से 25 गावों को संतृप्त कर दिया गया है। जबकि 21 गावों को संतृप्त करने का कार्य किया जा रहा है। लगभग यही हाल उजाला योजना की है। इसके तहत 28 गांवों को संतृप्त कर दिया गया है। जबकि 18 गावों में कार्य कराया जा रहा है।
कोट:
सातों योजनाओं को लाभ पात्रों का चयन कर देने का कार्य किया जा रहा है।इसके लिए संबंधित विभगों को दिशा निर्देश दिया गया है। यह कार्य शीघ्र ही जाएगा।
आलोक सिंह
मुख्य विकास अधिकारी