धर्मापुर। क्षेत्र के कुछमुछ गांव में इफ्को की ओर से किसान क्लब संगोष्ठी एवं मृदा परीक्षण अभियान का आयोजन किया गया। किसानों को आय दुगुना करने में सहायक कृषि आदानों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। 5 किसानों को सागरिका एवं 20 किसानों को जल विलेय नि:शुल्क वितरित किया गया। इफ्को के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक आरके श्रीवास्तव ने इफ्को द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमो में फसल प्रदर्शन, वृक्षारोपण, जैव उर्वरक प्रदर्शन आदि के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। इफ्को एसोशिएसन के प्रबंधक अजीत सिंह ने फसलों में लगने वाले कीटों के नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय बताए तथा किसानों के भूमि का नि:शुल्क परीक्षण के लिए प्रेरित किया। मृदा नमूने एकल करने के लिए थैलियां वितरित की गई। ताकि समय से मृदा परीक्षण परिणामों के माध्यम से संतुलित उर्वरक प्रयोग कर फसलो उत्पादन किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन कमलेश यादव ने किया। इस कार्यक्रम में गांव के किसान राम जतन मौर्य, राधेश्याम यादव, सतीश, जीतेन्द्र, चंद्रेश आदि उपस्थित रहे।