फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की हत्या के विरोध में वकीलों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। इलाहाबाद में अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या व खुटहन में अधिवक्ता मयाशंकर यादव से हुई लूट के विरोध में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को दीवानी और कलेक्ट्रेट समेत सभी तहसीलों में प्रदर्शन और न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। दोनों मामलों के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अधिवक्ता राजेश के आश्रित को नौकरी व परिजनों को 50 लाख रुपए की सहायता की मांग की।
शुक्रवार को दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने संघ के अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर इलाहाबाद के अधिवक्ता की हत्या एवं अधिवक्ता मयाशंकर से लूट पर आक्रोश जताया। साधारण सभा की बैठक में अध्यक्ष बृजनाथ पाठक,मंत्री बरसातू राम, राकेश श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, देवानंद, शमीम अहमद, कृष्ण मोहन आदि ने प्रदेश में बढ़ते अपराध के ग्राफ पर चिंता जताई। कहा कि अपराधी बेखौफ हो गए हैं सरकार अपराध पर नियंत्रण में नाकाम है। पूर्व अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, मंत्री अनिल सिंह, विनोद श्रीवास्तव,अजीत सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव,रविंद्र विक्रम सिंह, बृजेश निषाद, संजय श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, हंसराज चौधरी, पृथ्वीनाथ तिवारी,शहंशाह हुसैन,पंकज श्रीवास्तव आदि अधिवक्ताओं ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रस्ताव पारित कर दोनों मामलों के अपराधियों की गिरफ्तारी, मृतक राजेश के परिजन को 50 लाख रुपए व आश्रित को नौकरी; प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री व बार कौंसिल से वकीलों को सुरक्षा सम्बन्धी मांग की गई। बैठक में उपाध्यक्ष जगदीश नारायण त्रिपाठी, साधना सिंह,जरगाम अहसन,जय कृष्ण लाल श्रीवास्तव,रीता सरोज आदि पदाधिकारी मौजूद थे। उधर कलेक्ट्रेट में अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, मंत्री ओमप्रकाश व अन्य वकीलों ने हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कार्य बहिष्कार किया। कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार व अपराध काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा की अध्यक्षता में शोक सभा हुई, जिसमें अधिवक्ता की हत्या पर दु:ख प्रकट किया। शोक सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार श्रीवास्तव,सुरेन्द्र मणि शुक्ला ,जय प्रकाश दूबे,सुरेन्द्र मणि शुक्ला,नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव,आर पी सिंह,विनय पाण्डेय,हरिनायक तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।
विज्ञापन

केराकत प्रतिनिधि के अनुसार तहसील के अधिवक्ता केराकत तहसील बार ने बैठक कर कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए शोक प्रस्ताव पारित कर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया । एसोसिएशन के अध्यक्ष नम: नाथ शर्मा, महामंत्री हरेन्द्र यादव, श्याम बिहारी मौर्य, लाल बहादुर ,यादव ,ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। बदलापुर, शाहगंज और मडिय़ाहूं तहसील में भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें