फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मई तक किसानों को बांट दें मृदा स्वास्थ्य कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अधिकारियों से कहा कि वे 31 मई तक मिट्टी की जांच पूरी कर लें और किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड मुहैया करा दें। शुक्रवार को साधन सहकारी समिति शाहगंज में कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने यह बात कही। गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रतीक्षा सूची न देखकर प्रभारी को फटकार लगाई।
बैठक में उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बीज की उपलब्धता, आत्मा योजना, कीट व रोग नियंत्रण योजना की समीक्षा की और कहा कि बीज समय से जुटा लिए जाएं ताकि बुवाई में देर न हो। कृषि मंत्री ने कहा कि बीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। किसान मेलों व गोष्ठियों के माध्यम से शासन द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे किसान लाभ प्राप्त कर अव्छी पैदावार कर सकें। बैठक में नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल अखिलेश चंद्र शर्मा, जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चैबे, भूमि संरक्षणप्त अधिकारी प्रथम ओंकार सिंह व द्वितीय विनोद कुमार यादव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति शाहगंज गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान बोरों को अपने सामने तौलवाया। क्रय रजिस्टर देखा। रजिस्टर में प्रतीक्षा सूची न देख कर उन्होंने प्रभारी को फटकार लगाई। कहा कि केंद्र पर आने वाले हर किसान का पंजीकरण किया जाए और अगले दिन उन्हें बुलाकर गेहूं खरीदा जाए। उन्होंने एसडीएम से सभी केंद्रों पर ऐसी व्यवस्था करने को कहा। गेहूं से गोदाम भरा देखकर एसपीआई के अधिकारियों से उसकी उठान करने और किसानों को भुगतान कराने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें