फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियावां महादेव मंदिर की सुरक्षा को लगा सीसीटीवी कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र का दियावा महादेव मंदिर प्रांगण अब सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगा। मंदिर प्रबंधन ने दर्शन पूजन के दौरान होने वाली चोरी और छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह निर्णय लिया है। मंदिर में सोमवार व शुक्रवार को हजारों श्रद्धालु पहुंचकर कढ़ाई चढ़ाने के साथ मुंडन संस्कार व अन्य धार्मिक कार्यों को करते हैं। इसके अलावा महाशिवरात्रि, सावन के सभी सोमवार पर लाखों भक्त स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। मंदिर पर भारी भीड़ का फायदा उठा चोर उचक्के महिलाओं के गहनों आदि पर हाथ साफ कर फरार हो जाते हैं। कुछ वर्षों में मंदिर के आसपास आपराधिक घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी हुई। मंदिर के प्रबंधक व पुजारी चंद्रमा मिश्रा ने मंदिर के गर्भगृह, निकासी गेट सहित मंदिर के प्रांगण में कुल पांच सीसीटीवी कैमरे लगवा लगवाया है। पुजारी ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले दर्शन करने के लिए कतार में खड़ी महिला का चेन गायब हो गई, जो काफी छानबीन के बावजूद नहीं मिला। इसी तरह कई घटनाएं होने से मंदिर प्रबंधन ने मछलीशहर कोतवाली पुलिस, कुछ गणमान्य लोगों के सहयोग व मंदिर कमेटी की तरफ से धनराशि एकत्रित कर मंदिर प्रांगण में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें