फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल के देर से आने पर लगाई कडी़ फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी द्वारा बुधवार की देर शाम बक्शा ब्लॉक के गैरीकला गांव में रात्रि चैपाल व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गांव में कराए गए विकास कार्यों की हकीकत जानी। साथ ही मानक के अनुसार कार्य कराने का निर्देश दिया। लेखपाल को देर से आने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। गहना कोठी द्वारा प्राथमिक विद्यालय को दो कंप्यूटर दान दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी हैंडपंप से किसी को पानी पीने से रोकेगा तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी। ग्रामीणों को अपनी बैंक पासबुक किसी भी व्यक्ति को नहीं सौंपने के लिए अपील किया। शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालय में शैक्षिक वातावरण बनाये रखने का निर्देश दिया। साथ ही ब्लॉक द्वारा प्राथमिक विद्यालय गैरीकला में कंप्यूटर सिस्टम लगाकर समस्त आवेदन ऑनलाइन लेने पर प्रसंशा जाहिर किया। डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस गांव में 80 हैंडपंप हैं। जिसमें 6 हैंडपंप रिबोर योग्य है। पूर्ति निरीक्षक रत्नेश श्रीवास्तव द्वारा बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना कुल 111 के लक्ष्य के सापेक्ष 82 महिला लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन व चूल्हा पहले वितरित किया जा चुका है। शेष 29 महिला लाभार्थियों को जिलाधिकारी ने नि:शुल्क गैस कनेक्शन व चूल्हा वितरित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए एडीओ पंचायत डॉ. रामकृष्ण यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में 4 लाभार्थी पात्र थे। जिन्हें लाभान्वित कर दिया गया है। वहीं 2018-19 में कुल 15 लाभार्थी पात्र हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामकृष्ण यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीएमओ ओपी सिंह, डीडीओ दयाराम, डीसी मनरेगा कमलेश सोनी, बीएसए राजेंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें