जौनपुर। वेतन वृद्धि को लेकर यूनाईटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सभी बैंक कमियों ने बुधवार को यूनियन बैंक जेसीस शाखा पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वेतन वृद्घि के मामले में तत्काल केंद्रीय वित्त मंत्रालय को हस्तक्षेप करने की मांग की है।
अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि सरकारी बैंक कर्मियों के वेतन का पुनरीक्षणएक नवंबर 2017 से लंबित है। इससे पहले वेतन पुनरीक्षण औसतन 15 फीसदी बढ़ोत्तरी परसमझौता हुआ था। इस बार आईबीए ने पांच मई की बैठक में दो फीसदी बढ़ोत्तरी काप्रस्ताव दिया था। जिसे बैंक यूनियंस ने बैठक का तुरंत वहिष्कार करके 30 एवं 31मई दो दिवसीय हड़ताल का फैसला लिया है। यूपी बैंक इम्प्लाई यूनियन के अध्यक्षएसएन जायसवाल ने कहा कि वेतनवृद्धि मामले मे केंद्रीय वित्त मंत्रालय से तुरंतहस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार आईबीए को बेहतर पैकेज आफर करने को कहे नहीं तोफिर मजबूरन 48घंटे लगातार इसी महीने के अंत में हड़तालकरने के लिए बाध्य होंगे।प्रदर्शन करने वालों में दुष्यंत , सुरेंद्र , आशुतोष , रश्मि , तांया, बीपी श्रीवास्तव , रमन , संजय पांडेय , देवांस, अंकित सिंह , कमलेश मिश्रा ,कृष्णा यादव , मनीष , अजीत सिंह , सुरेश आदि रहे।