फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस एक काल पर होगा कब्जा परिवर्तन से संबंधित शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिले के 10 ग्रामों में होने वाले कब्जा परिवर्तन के समय में काश्तकारों को जानकारी लेने के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय में काल सेंटर स्थापित किया गया है। जिससे काश्कारों को जानकारी लेने के लिए चक्कर नहीं लगाना हो। वे एक काल कर कब्जा परिवर्तन के समय अपने चकों की जानकारी प्राप्त कर सके।
विज्ञापन

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी डा.संजय राय ने बताया कि रीठी, रुकुनपुर, हुसैनाबाद देहाती, कुरेथू, पिलखिनी, केड़वारी, गोपीपुर, सुगुंलपुर, सीठापुर एवं बढ़ौनी में कब्जा परिवर्तन का कार्यक्रम निश्चित किया गया है। लेकिन जिस समय ग्राम में कब्जा परिवर्तन का कार्य किया जाता है। उस समय काश्तकारों को अपने चकों के बारे में वास्तविक जानकारी हो पाती है। इसलिए सही मार्गदर्शन नहीं मिलने और चकबंदी प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण काश्तकार शिकायत करते हैं। जिसके मद्देनजर कार्यालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी में काल सेन्टर स्थापित किया गया है। जिसके लिये चकबंदी लेखपाल सरिता मौर्या मोबाइल नंबर 8303894021 व सीमा कश्यप मोबाइल नंबर 8840874951 को 10 से 2 बजे तक, दिनेश कुमार मोबाइल नंबर 8418094647,व धिरजाशंकर गोस्वामी मोबाइल नंबर 7275763240 को अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक ग्राम रीठा, रुकुनपुर, हुसेनाबाद (दे.), कुरेथू व पिलखिनी के काश्तकारों की समस्या सुनने के लिए नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार माधवी परमार मोबाइल नंबर 7275864103 व आभा दुबे मोबाइल नंबर 8840919951 को 10 से 2 बजे तक और सुनील कुमार वर्मा मोबाइल नंबर 8737008843 व विजय कुमार वर्मा मोबाइल नंबर 9450582711 को 2 से 5 बजे तक ग्राम केड़वारी, गोपीपुर, सुगुलपुर, सीठापुर, बढ़ौना के लिए कब्जा परिवर्तन से संबंधित शिकायत को सुनने के लिए नियुक्त किया गया है। आई शिकायतों का निस्तारण सहायक चकबंदी अधिकारी करके काल सेंटर में लगाये गये कार्मिकों को अवगत करायेंगे।जिससे उसकी जानकारी वे काश्तकारों को दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें