फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग उगलती धूम में बेहाल हो रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पारा चढ़ने के साथ ही आम जन मानस की समस्या बढ़ गई है। आग उगलती धूम के कारण लोग दिन में बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। दोपहर में सडकों पर सन्नाटा पसरा जा रहा है। कार्यालयों में गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही स्कूली बच्चों की समस्या बढ़ गई है। विद्यालयों के समय में परिवर्तन नहीं किए जाने से अभिभावक भी परेशान है। दोपहर की तपती धूम में अभिभावक स्कूल बस का इंतजार करते सड़कों पर खड़े नजर आते है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरो से बाहर निकल रहे हैं।
तेज धूप के कारण सुबह दस बजे के बाद ही सड़कों पर आवाजाही कम हो रही है। प्राथमिक और कानवेंट स्कूलों के समय में परिवर्तन करने की मांग शिक्षक संघ के लोग भी उठाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल आते जाते समय लू के थेपेड़ों व आग उगलती सूरज की किरणों से लोग झुलस जा रहे है। शिक्षकों का कहना है कि स्कूल का टाईम नहीं बदले जाने से छात्रों के बीमार पड़ने की आशंका बढ़ गई है। तेज धूप और लू को देखते हुए न्यायालय के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने डीएम का ध्यान आकृष्ट करते हुए विद्यालय के समय में परिवर्तन किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तेज धूम में नन्हे मुन्ने बच्चे विद्यालयों में पहुंच रहे हैं। हर साल मार्निंग कक्षाएं सुबह सात से 11 बजे कर दी जाती थीं। प्रदेश के अधिकतर जनपदों में लू व तीखी धूप का हवाला देते हुए समय परिवर्तित कर दिया गया है। लेकिन जिले में इसका अभी पालन नहीं हो रहा है। यदि विद्यालय के समय में परिवर्तन नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें