फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा ही मानव का सबसे बड़ा धर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा. अंजू कनौजिया ने कहा कि सेवा ही मानव का सबसे धर्म है। वह मंगलवार को विश्व रेडक्रास दिवस पर आशीर्वाद हास्पिटल में आयोजित गोष्ठी में बोल रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युद्ध की विभीषिका ने विश्व शांति की इच्छा को जन्म दिया। 1859 में साल फैरिनो युद्ध में घायल सैनिकों को सेवा हेनरी ड्यूनाट ने की थी। अपने कारोबार को त्याग कर मानवता की सेवा के लिए संस्था का गठन किया, जिसे आज रेडक्रास का नाम से जाना जाता है। दुनिया के 168 देश इससे जुड़े है। डा. विनोद कनौजिया ने कहा कि विश्व भर में 10 करोड़ स्वयं सेवक इस आंदोलन से जुड़े हैं। वे आज जहां है वही अपने अगल- बगल पीडितों की सेवा कर पूर्ण अर्जित कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प लेकर जाएं और उस पर अमल करें तभी पूरी दुनियां को विश्व बंधुत्व की भावना का बल मिलेगा। मो. असलम मास्टर , अशोक कन्नौजिया , मो. अजहर, प्रेम यादव , सुनील , गुंजन श्रीवास्तव, कुलवंत , रीना प्रजापति छोटू आदि उपस्तिथरहे है। धर्मराज कन्नौजिया ने आभार व्यक्तकिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें