जौनपुर। रिकार्ड रूम में हेराफेरी करने वालों की अब खैर नहीं है। डीएम ने मंगलवार को रिकार्ड रूम देखने के बाद सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने रिकार्ड रूम की हालत देखकर नाराजगी जताई है। कहा है कि रिकार्ड रूम की फाइलों का रख रखाव ठीक तरीके से होना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
मंगलवार को डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी अचानक रिकार्ड रूम पहुंचे तो कर्मचारियों में अफरा - तफरी मच गई। लोगों को लगा कि कोई बड़ा मामला पकड़ में आया होगा। लेकिन कोई खास बात नहीं थी। डीएम यूं ही रिकार्ड रूम देखने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि रख -रखाव ठीक से रखने का निर्देश दिया गया है। यहां सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाएगा। ताकि कोई गड़बड़ी न हो सके। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट के कई अन्य स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की तैयारी है।