सिरकोनी। ट्रामा सेंटर पर डाक्टर को तैनात ही नहीं बल्कि हादसे से शिकार लोगों के इलाज के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। मगर हौज स्थित ट्रामा सेंटर में चिकित्सक मौजूद ही नहीं रही। इसका खुलासा मंगलवार को तब हुआ जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ओपी सिंह निरीक्षण कने पहुंचे। यहां दोनों चिकित्सक अनुपस्थित थे। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीएमओ सुबह आठ बजे ट्रामा सेंटर पर पहुंचे। वहां दो चिकित्सकों डा. राजेश रावत और डा. पंकज तिवारी की तैनाती है। उस समय कोई डाक्टर मौजूद नहीं था। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। सीएमओ ने कहा कि ट्रामा सेंटर पर डॉक्टर की उपस्थिति सुबह 8 से शाम 4 बजे तक हर हाल में होनी चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद सीएमओ ने मौका मुआयना किया। सेंटर पर सीटी स्कैन सहित तमाम मशीनें लगाई जानी हैं।