जौनपुर। श्रमजीवी बम विस्फोट कांड के मामले में सजायाफ्ता आतंकवादी रोनी के साथ ट्रेन में बम रखने के आरोपी हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन व विस्फोट कांड में सहयोग के आरोपी नफीकुल विश्वास को सोमवार को जिला कारागार से कड़ी सुरक्षा में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में पेश किया गया। मामले में बहस के लिए 17 मई तिथि नियत की गई है।
श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में 28 जुलाई 2005 की शाम करीब सवा पांच बजे हरपालगंज रेलवे स्टेशन के हरिहर पुर रेलवे क्रासिंग के पास बम धमाके में 14 यात्रियों की मौत हो गई थी और 16 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पूर्व में इसी मामले में आतंकवादी आलमगीर उर्फ रोनी व ओबैर्दुरहमान उर्फ बाबू भाई को कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है जिसकी अपील हाई कोर्ट में विचाराधीन है।