फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह में कई लोग हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नगर के कुत्तूपुर तिराहे पर नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा शनिवार को एक दिवसीय स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ गायत्री मंत्र का जाप करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

आयोजन समिति के मुकेश शर्मा, ज्ञान गुर्जर, सुनील सैन ने समाजसेवी विक्रम गुप्ता, भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी, शिक्षक राकेश सिंह, अमित गुप्ता, त्रिभुवन दास, नरेंद्र सिंह वर्मा, संजय श्रीवास्तव को सम्मानित किया। सबको मेवाड़ की पगड़ी पहनाई गई। अतिथियों ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान दिव्यांग बच्चों के सहायता में लगा हुआ है। उदयपुर में स्थित अस्पताल में उनका निशुल्क आपरेशन किया जाता है। संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत सेवक व निदेशक वंदना अग्रवाल द्वारा तमाम कार्यक्रम गरीबों व दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क चला जा रहे हैं। आदिवासी क्षेत्रों में जाकर अन्न वितरण, पाठ्य पुस्तक, कंबल, दवा, स्कूल ड्रेस आदि वितरण किया जाता है। इतना ही नहीं, वर्ष में दो बार दिव्यांग विवाह समारोह आयोजित करके दिव्यांग वर-वधुओं को परिणय सूत्र में बांधने का पवित्र कार्य भी किया जाता है। संचालन उदयपुर निरंजन शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, ज्ञान गुर्जर, सुनील सैन, अशोक गोहता, दिनेश अग्रवाल, कमलेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें