फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल सात योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट की सात योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा खेल मंत्रालय के उप सचिव एसपी सिंह तोमर व इस्पात मंत्रालय के अवर सचिव आशीष शर्मा ने की। शनिवार को चौकीधरसंड, कोहड़ा, जासोपुर और ग्राम सभा नसरूद्दीनपुर का निरीक्षण करने के बाद चौपाल लगाकर योजनाओं के बारे में लोगों से पूछा। 20 लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन दिया गया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के दूत सबसे पहले चौकी धरसंडपुर पहुंचे। यहां किसी भी जिम्मेदार अधिकारियों के उपस्थित नहीं रहने पर नाराजगी जताई। सेक्रेटरी फूलचंद कन्नौजिया भी गैरहाजिर थे। इस पर उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को फोन कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद दोनों अधिकारी कोहड़ा, जासोपुर और ग्राम सभा नसरूद्दीनपुर भी गए। सभी गावों में प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के सात योजनाओं के कार्यों की जांच की। इस दौरान पीएम उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, जनधन योजना, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना और मिशन इंद्र धनुष योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही चौपाल लगाकर ग्रामीणों से भी योजनाओं के संचालन बारे में पूछताछ की। शैलेंद्र विक्रम सिंह उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें