फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर प्रशासन की नोटिस के बाद मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में अवैध निर्माण करने वालों में प्रशासन की नोटिस के बाद खलबली मच गई है। पीडब्लूडी ने नोटिस भेजकर सभी को चेतावनी देते हुए अवैध निर्माण खाली करने का निर्देश दिया है। प्रशासन के निर्देश पर अवैध निर्माण करने वालों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

गोमती सेतु राजमार्ग के तहत वाजिदपुर से जेसीज चौराहे तक की सड़क मेन सड़क से दोनों तरफ 150 -150 फुट तकरीबन चौड़ी होनी है। इस सड़क को फोन लेन बनाया जाना है। इस सड़क पर तकरीबन अस्सी से अधिक लोगों ने होटल, नर्सिंग होम, शोरूम, माल एवं दुकाने बनवा लिया है। यहीं नहीं वाजिदपुर से जेसीज तक जाने वाले भैंसासुर नाले पर पर बिल्डिंग खड़ी हो गई है। अमर उजाला ने अभियान चलाकर पूरे मामले का खुलासा किया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की नींद टूटी है। तकरीबन अस्सी लोगों को अवैध निर्माण हटाने की नोटिस लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए जाने के बाद अवैध निर्माणकर्ता परेशान हो गए हैं। एक अस्पताल संचालक का रजिस्ट्रेशन सीएमओ ने इसलिए नवीनीकरण नहीं किया क्योंकि उनका नक्शा पास ही नहीं है। ऐसे में अस्पताल में ताला बंद होने की नौबत आ गई है। मजे की बात यह है कि अवैध निर्माण करने वालों अधिकतर लोगों के पास न तो अग्निशमन की एनओसी है। नक्शा भी पास नहीं है। इसमें शहर के कई करोड़पति लोग शामिल हैं। सिटी मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय का कहना है कि सूची तैयार कर ली गई है। जवाब आने के बाद अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें