फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने रेल मंत्री से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। हिंदुस्तान मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव वकार हुसैन ने रेल मंत्री, उत्तर रेलवे के महा प्रबंधक, डीआरएम लखनऊ को पत्र भेजकर ट्रेनों में वसूली की शिकायत की है। रेल मंत्री को भेजे पत्रक में कहा है कि 22 अप्रैल को वे दून एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। टीटी ने पैसे लेकर लोगों को बोगी में घुसा दिया। टीटी की इस शह पर बिना टिकट यात्रा करने वाले ने यात्रियों को आरक्षित सीटों से हटाकर बैठ गए। सेना के एक जवान वाईपी यादव ने पूरे घटना क्रम की वीडियो भी बनाई थी। पत्र में उन्होंने कुछ यात्रियों के नंबर भी भेजे हैं, जो उस समय से सफर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें