फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति भवन खंडहर में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। नरहन स्थित सहकारी साधन समिति भवन न केवल जर्जर होकर उपेक्षा के चलते खंडहर में बदल गया है बल्कि कूड़ा कचरे का ढेर लगा है। सराय वीरू चौराहे से चंद कदम दूरी रामलीला रोड पर स्थित पुराना भवन जो अब जर्जर होकर खंडहर की शक्ल ले चुका है। यह भवन व्यापारिक स्थान होने के कारण हमेशा गुलजार रहता था। आज इसको कोई पूछने वाला नहीं है। लोगों के कूड़ा कचरा फेंकने का स्थान बन गया है। सहकारी समिति के पूर्व उपसभापति प्रदीप कुमार कमलापुरी कहते हैं कि वर्ष 2000 तक यह साधन सहकारी समिति काफी सक्रिय था यहां लोकसभा व विधानसभा का मतदान केन्द भी होता था। हंस कुमार सोनकर, प्रवीण कमलापुरी ,इन्द्रसेन सिंह मो.असलम,व मनोज कमलापुरी का कहना है कि इस परिसर का उपयोग सरकार किसी सामुदायिक कार्यों अथवा अन्य किसी कार्य के लिए करे तो कम से कम साफ सफाई तो होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें