फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ग्राम पंचायतों के 10 कार्यो का नहीं हुआ भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय ब्लाक के चार ग्राम पंचायतों में हुए 10 कार्यों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। भुगतान नहीं होने गाम पंचायतों के प्रधानों ने बीडीओ व मनरेगा एकाउंटेंट पर पैसा मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चार ग्राम पंचायत अमारी डडवा नाहरपुर व बहोरिकपुर ग्राम पंचायत में 10 कार्यो की सब प्रक्रिया पूरी की गई किन्तु इस कार्यो का भुगतान नही किया। महराजगंज ब्लाक में कुल 89 ग्राम पंचायत हैं। जिसमें 95 कार्यों का फंड ट्रांसफर आर्डर किया गया है। जिसमें से ग्राम पंचायत अमारी, डडवा, नाहरपुर व बहोरिकपुर में हुए 10 कार्यों के भुगतान की सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। डडवा प्रधान जितेश सिंह ने बताया कि भुगतान के लिए घूस की मांग की गई। मैने नहीं दिया तो मेरा भुगतान रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ ग्राम पंचायतों में बिना कार्य कराए ही भुगतान कर दिया जा रहा है, जबकि कई ग्राम पंचायत में कार्य कराने के बाद भी भुगतान नहीं किया जाता है। खंड विकास अधिकारी सतीश चंद पांडेय ने बताया कि जिस भी कार्य का भुगतान किया गया गया है वह सही किया गया है। जिसका भुगतान नहीं हुआ है, धन की उपलब्धता होने पर भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें